
हाथरस थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बेरगांव में एक 25 वर्षीय गर्भवती विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में भारी कोहरा मच गया है और विवाहिता को पेट में तेज दर्द उठने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।। बताया जाता है थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बेरगांव निवासी पति योगेश चंडीगढ़ में मजदूरी करता है और बताया जाता है उसकी पत्नी करीब 25 वर्षीय श्रीमती शबीना भी अपने पति के साथ चंडीगढ़ में रहती थी। करीब 15 दिन पहले वह दोनों अपने पैतृक गांव बेरगांव आए थे।परिजनों के अनुसार, शबीना गर्भवती थी। रविवार रात अचानक उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। पहले उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।।
घटना से परिजनों में भारी कोहराम मच गया और घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मृतका शबीना मूल रूप से झारखंड की रहने वाली थी। घटना की सूचना उसके मायके पक्ष को दी गई, लेकिन फिलहाल मायके के लोगों ने आने से इनकार कर दिया है।
पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्यवाही भी कर रही है।









