सादाबाद पुलिस ने 3 वाहन चोर दबोचे: 4 बाइक:1 इंजन बरामद

सादाबाद कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं को करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुये गैंग के 3 वाहन चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे/निशादेही से चोरी की 4 मोटर साइकिल, 1 खुला इंजन (मोटरसाइकिल का ) बरामद किया है।।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिग अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण मे थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये रात्रि चैंकिग/गस्त के दौरान सलेमपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास बम्बा पुलिया से 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार करने की सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे/निशादेही पर 4 मोटर साइकिल व 1 खुला इंजन (बोरी मे) बरामद हुआ है।। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों द्वारा पूछताछ के दौरान अपने जुर्म से इकबाल करते बताया कि हम लोगो के घर वाले खर्च के लिए पैसे नहीं देते हैं,इसलिए हम लोगो ने मिलकर उक्त दो पहिया वाहनो को जनपद आगरा व आस-पास के जनपदो से चोरी की थी तथा यहां आकर राह चलते अनजान लोगो को बेच देते है । मोटरसाइकिल बेचने से जो रुपये प्राप्त होते है उन्हे आपस में बराबर-बराबर बाँट लेते है और अपने शौक मौज में खर्च करते है । हम लोग इन मोटर साइकिलो को बेचने के लिये एक जगह इक्कठा कर रहे थे। आज हम इन चुराई हुई मोटरसाईकिल को बेचने के लिए निकले थे ।बरामद दो पहिया वाहनो के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो पता चला कि एक मोटरसाईकल थाना एतमादुद्दौला आगरा क्षेत्र से चोरी करना बतायी गयी है अन्य 3 दो पहिया वाहनो के सम्बन्ध विस्तृत जानकारी की जा रही है ।।
गिरफ्तार किए गए वाहन चोरों ने पुलिस को अपने नाम मोहित शर्मा पुत्र वीरेन्द्र शर्मा निवासी शेरव समूरे थाना पिनाहट आगरा (हाल निवासी- के.के.नगर थाना एत्माद्दौला आगरा), रवि सिंह पुत्र चरन सिंह व उजवल पुत्र जयचंद निवासीगण ग्राम छतारा थाना सादाबाद बताये हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मय टीम थाना सादाबाद शामिल थे ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment