
हाथरस I शहर के से सटे गांव नयाबांस किला निवासी एवं प्रमुख समाजसेवी व बुटीक व्यवसाय से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अजय राघव कुशवाहा की पुत्री का चयन उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर होने से उनके तमाम समर्थकों व शुभचिन्तकों में भारी हर्ष की लहर दौड़ गई है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

उल्लेखनीय है कि स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अजय राघव कुशवाहा की ज्येष्ठ पुत्री अपूर्वा कुशवाहा द्वारा गत दिनों उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की परीक्षा दी गई थी। जिसमें अपूर्वा कुशवाहा द्वारा परीक्षा को बेहतर तरीके से उत्तीर्ण करते हुए उसका चयन असिस्टेंट मैनेजर के रूप में हुआ है और कुशवाहा समाज की बेटी अपूर्वा कुशवाहा के असिस्टेंट मैनेजर पद पर चयनित होने से उनके तमाम समर्थकों व शुभचिंतकों में भारी हर्ष की लहर दौड़ गई है और उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
कुशवाहा समाज का मान सम्मान बढ़ाने वाली बेटी अपूर्वा कुशवाहा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत व अपने पिता अजय राघव कुशवाहा तथा मां श्रीमती सुधा राघव कुशवाहा के प्रोत्साहन, सहयोग व आशीर्वाद को दिया है। इस मौके पर असिस्टेंट मैनेजर के रूप में चयनित अपूर्वा कुशवाहा का तमाम लोगों द्वारा स्वागत व सम्मान करते हुए मिष्ठान खिलाकर भारी हर्ष व्यक्त किया गया। अपूर्वा कुशवाहा के चयन पर दैनिक लालसा परिवार ने भी भारी हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं और बेटी के उज्जवल भविष्य की कामनायें की है।











