पूर्व सभासद के प्रयास से जलभराव समस्या का हुआ समाधान

हाथरस। शहर के वार्ड न.34 के क्षेत्र नवल नगर में पूर्व सभासद सुनील चौबे एंव स्वयंसेवक राधामाधव शर्मा एड.वाली गली में कई महीने से अमृत पाइप लाइन विकराल रूप से लीकेज हो रही थी।जिसकी शिकायत उक्त गली निवासियों व नवल नगर द्वारा पूर्व सभासद निशांत उपाध्याय से की गई ।

इस विकराल जलभराव की समस्या का पूर्व सभासद द्वारा तुरंत संज्ञान लेकर ईओ नगर पालिका रोहित सिंह से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया।समस्या का निस्तारण होने पर वार्ड न.34 नवल नगर की जनता ने राहत की सांस ली। साथ ही पूर्व सभासद निशांत उपाध्याय का धन्यवाद किया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment