
हाथरस। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वेदप्रकाश- द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सादाबाद का औचक निरीक्षण किया गया।। निरीक्षण के दौरान सीएमओ द्वारा उपस्थिति पंजिका का अवलोकिन किया गया, जिसके अनुसार डा.प्रभाष उपाध्याय चिकित्साधिकारी, पवन कुमार बीपीएम, डा. माधव मुकुन्द गुप्ता डेन्टल सर्जन, विष्णु डीईओ एवं अन्य उपस्थित मिले। श्रीमती भावना वर्मा स्टाफ नर्स, श्रीमती कविता दीक्षित स्टाफ नर्स, मानव शर्मा बीएएम, डा. गौरव प्रताप एनेस्थेटिक अनुपस्थित मिले। रविन्द्र आप्टोमेट्रिस्ट एवं डा. सुरभी चौधरी चिकित्साधिकारी आरबीएसके की उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति दर्ज थी, किन्तु उनकी उपस्थिति के सम्बन्ध में स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। आरबीएसके टीम द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे कार्य की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई, स्थिति संतोषजनक मिली।

डेन्टल कक्ष में डा.माधव मुकुन्द्र गुप्ता डेन्टल सर्जन उपस्थित मिले। उन्हें निर्देशित किया गया कि डेन्टल कक्ष में समस्त उपकरण क्रियाशील रखें एवं किसी भी प्रकार की आवश्यकता हेतु तत्काल चिकित्सा अधीक्षक को अवगत करायें। कांउसलिंग कक्ष में श्रीमती वीनिता उपस्थित मिलीं। जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि 1 अप्रैल से अब तक कुल 18 महिलाओं की नसबंदी की जा चुकी है। एनबीएसयू कक्ष में श्रीमती पिंकी स्टाफ नर्स उपस्थित मिलीं। जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि एनबीएसयू कक्ष में 3 फिजियोथेरिपी एवं 2 वारमर उपलब्ध हैं। बीपीएचयू यूनिट में मनीष कुमार एलटी, हरेन्द्र सिंह एसएलए एवं श्रीमती कमलेश एलटी उपस्थित मिले।

आॅनलाईन रिपोर्टिंग के बारे में जानकारी की गई एंव स्वंय की जांच रिपोर्ट आॅनलाईन पोर्टल पर फीड करवाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया, स्थिति संतोषजनक मिली।अनुपस्थित कर्मचारी श्रीमती भावना वर्मा स्टाफ नर्स, श्रीमती कविता दीक्षित स्टाफ नर्स, मानव शर्मा बीएएम, डा. गौरव प्रताप-एनेस्थेटिक एवं डा. सुरभी चौधरी चिकित्साधिकारी आरबीएसके व श्री रविन्द्र आप्टोमेट्रिस्ट के आज के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई एवं चिकित्सा अधीक्षक सादाबाद को निर्देशित किया गया कि वह उक्त अनुपस्थित कार्मिकों के अनुपस्थिति के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगें।











