अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक व्यक्ति को गांव लोधीपुर पट्टी के पास से अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली एक व्यक्ति अवैध देशी शराब लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम सत्यपाल पुत्र बंगाली राम निवासी गांव लोधीपुर पट्टी बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद कर जेल भेज दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment