राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के बैजू पंडित बने जिलाध्यक्ष

हाथरस। उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अब राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम पार्टी) ने भी उत्तर प्रदेश में अपना संगठन विस्तार शुरू कर दिया है और पार्टी द्वारा जिले- जिले में जाकर संगठन को खड़ा कर मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है।। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री द्वारा लगभग सभी जिलों में जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं और इसी क्रम में जनपद में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम पार्टी) का जिलाध्यक्ष कस्बा सासनी निवासी विजय कुमार शर्मा उर्फ बैजू पंडित को बनाया गया है। जिलाध्यक्ष बैजू पंडित ने कहा है कि पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा और लोगों को पार्टी से जोड़कर मजबूती के साथ कार्य करेंगे।राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा जिलाध्यक्ष ने बताया कि एक हफ्ते के भीतर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जायेगी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment