
हाथरस। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार द्वारा भुगतान चेतावनी दिवस पर सत्याग्रह द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम खुला ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया है और शीघ्र ही भुगतान की मांग की गई है।
ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार द्वारा कहां गया है कि संसद ने सर्वम्मति से भारत के ठगी पीड़ितों को भुगतान की गारंटी का अधिकार देते हुए अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम 2019 (बड्स एक्ट 2019) बनाया था। जिसमें जमा योजनाओं में ठगी का शिकार बने पीड़ितों के जमाधन की दो से तीन गुणा वापसी का प्रावधान करते हुए मंडलायुक्त, जिला कलेक्टर बगैरा को सक्षम एवं सहायक सक्षम अधिकारी बनाकर निर्देशित किया गया था कि राज्य अपने अपने क्षेत्र के ठगी पीड़ितों से आवेदन लेकर किसी भी निजी वित्तीय संस्थान या कॉपरेटिव सोसायटी रीयल इस्टेट निधि फर्म बगैरा में उनकी डूब चुकी जमाराशि का दो से तीन गुणा भुगतान 180 दिन में करायेंगे।टाइम बाउंड एक्ट बन जाने के सात साल बाद भी राज्य ने किसी भी ठगी पीड़ित का धन वापस नहीं किया है, जो कि अपराध एवं कानून का उल्लंघन है और संसद का अपमान भी है।
ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य द्वारा कानून का उल्लंघन किये जाने एवं संसद का अपमान करने के विरोध में संगठन ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार तपजप ठगी पीड़ितों का भुगतानं बड्स एक्ट 2019 के अंतर्गत करवाने की मांग को लेकर सत्याग्रह के माध्यम से यह ज्ञापन सौंप रहा है।भारत सरकार राज्य सरकार और जिला प्रशासन से अनुरोध है कि अतिशीघ्र समस्त ठगी पीड़ितों का भुगतान अवधिकता (मैच्युरिटी) राशि एवं ब्याज समेत हर जिले तहसील में भुगतान पटल स्थापित करके करें और जो गैर कानूनी रिफंड पोर्टल सेबी सीआरसी बगैरा ने खोले हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद करें तथा कॉपरेटिव सोसाइटीज पर जो लिक्वीडेटर अपॉइंट किये हैं , उन्हें भी तत्काल वेतन भत्ते देना बंद कर परिसमापक प्रक्रिया को बंद करें ताकि ठगी पीड़ित परेशान व भृमित न हों और उन्हें तत्काल उनका जमाधन जिला प्रशासन के द्वारा मिल सके।
ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय प्रवक्ता सूरजपाल सिंह राघव, जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा, हारित प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बालियान, तेजवीर सिंह, वीरपाल सिंह, नरेंद्र सिंह ,रामेश्वर सिंह, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, जगदीश प्रसाद ,चंद्रपाल सिंह ,राजेंद्र सिंह राणा, अमित कुमार सारस्वत, हरिशंकर सिंह, इंदल सिंह, मिथिलेश शर्मा, लक्ष्मी, उषा, ओमप्रकाश सिंह, उदयवीर सिंह आदि तमाम लोग शामिल थे।









