
हाथरस। जनगणना- 2027 के अंतर्गत जनपद में मकान सूचीकरण के कार्य का आज से शुभारंभ हो गया है और आज जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा रामवीर उपाध्याय के आवास पर अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों व प्रगणक अधिकारी तथा कर्मचारियों की टीम जनगणना व मकान सूचीकरण करने के लिए पहुंची और टीम द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष को मकान नंबर भी आवंटित किया गया।
जनगणना 2027 के अंतर्गत जनपद में मकान सूचीकरण कार्य का शुभारंभ करते हुए आज अपर जिलाधिकारी प्रशांत तिवारी के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय के लेबर कॉलोनी आवास पर जनगणना करने पहुंचे। जहॉ पर अपर जिलाधिकारी , ओसी कलेक्ट्रेट लवगीत कौर , ईओ नगर पालिका रोहित सिंह , नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा तथा हल्का के जनगणना सुपरवाइज द्वारा जनगणना करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष को भवन नंबर 0001 दिया गया।









