सपा प्रवक्ता की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर करें कड़ी कार्यवाही

हाथरस। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता द्वारा दिए गए बयान के विरोध में युवा समाजसेवी एवं किसान नेता देव चौधरी एडवोकेट देवा पहलवान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है।

ज्ञापन में किसान नेता एवं युवा समाजसेवी देव चौधरी एडवोकेट (देवा पहलवान) के नेतृत्व में आरोप लगाया गया है कि राजकुमार भाटी ने समाज और देश की महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इस टिप्पणी से समाज में भारी रोष व्याप्त है।प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए। उनका कहना था कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी समाज या महिलाओं के सम्मान के खिलाफ गलत टिप्पणी करने का साहस न कर सके।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने राजकुमार भाटी के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग उठाई। इस अवसर पर किसान नेता देवा पहलवान के साथ सुशील कुमार वर्मा, रनवीर प्रधान, सौदान सिंह फौजी, देवेंद्र भैया, जितेंद्र प्रधान, रूपेश प्रधान, अजय जुरैल, वासुदेव फौजी, मुकेश पहलवान, जय शर्मा, योगेश प्रधान, राकेश प्रधान सहित सैकड़ों समाजसेवी मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment