Day: April 2, 2026

सिकन्द्राराऊ-2 अप्रैल । गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आज कस्बा में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हनुमान जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व आरती उतार कर धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का पूरे कस्बा में दर्जनों स्थानों पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।। शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बा के मौहल्ला नौखेल स्थित श्री रामेश्वरनाथ मंदिर से हुआ। शोभायात्रा कस्बा के पुरानी तहसील रोड, राठी चौराहा, पुरानी सब्जी मंडी रोड, जीटी रोड, नयागंज बाजार, बड़ा बाजार, तिराहा बाजार, रोशनगंज, ब्राह्मणपुरी, हुरमतगंज , नौरंगाबाद , दमदमा, मंडी गांधीगंज ,नौखेल आदि मार्गो से होती हुई गुजरी। शोभायात्रा का कस्बा में जगह -जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओ ने भव्य स्वागत किया । शोभायात्रा में युवाओं एवं महिलाओ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शोभायात्रा में डीजे पर बज रहे भक्ति भजनों पर युवा झूमते व थिरकते हुए नजर आये। इस दौरान युवा काफी उत्साहित भी दिखाई दिए।। शोभायात्रा में शामिल झांकियां लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओ ने हनुमान जी जगह जगह आरती उतारी। शोभायात्रा में मां काली का स्वरूप आगे आगे करतब दिखाते हुए चल रहा था। शोभायात्रा में शामिल राधा कृष्ण के स्वरूप नृत्य करते हुए चल रहे थे। भगवान महावीर हनुमान के जयघोषों से कस्बा का वातावरण सराबोर हो गया। कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन मौहल्ला नौखेल स्थित श्री रामेश्वर नाथ मंदिर पर पहुँचकर हुआ। शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा एवं कस्बा इंचार्ज रामनरेश सिंह पुलिस एवं पीएसी बल के साथ सँभाले हुए थे।। इस मौके पर अध्यक्ष भगवती प्रसाद माहौर ,रंजीत पौरुष,संतोष पौरुष,विशाल वार्ष्णेय, शुभम वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।

Read More »