
हाथरस। सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग महासभा के नेतृत्व में होली मिलन समारोह आर्य समाज द्वार सासनी गेट पर मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता यादवेन्द्र सिंह बघेल ने की एवं मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा मौजूद थे।
इस अवसर पर अति पिछड़े वर्ग में सम्मिलित कुशवाहा समाज, राठौर समाज, कश्यप समाज, नागर समाज, सविता समाज,पाल बघेल समाज, प्रजापति समाज आदि समाज के बुद्धिजीवियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये तथा आपसी सहयोग व आपसी भाई-चारा एवं एकता को मजबूती प्रदान करने, बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण कराने पर बल दिया गया। सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों ने जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रेम सिंह कुशवाहा का दुपट्टा व फूल माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया।

होली मिलन समारोह में डॉ. सोमेश कुशवाहा,ठा.सूरजपाल सिंह राघव, गेंदालाल आर्य,वीनेश सविता,अजय कुमार नागर, उमेश कुमार कुशवाहा कातिब, मुरारीलाल राठौर,सियाराम प्रजापति,गिरीश बाबू नागर, केसी महाशय, श्योप्रसाद राठौर, डा. वीरपाल सिंह, प्रेमचन्द्र बघेल, देवेन्द्र तुरैहा, सुभाष सविता, रामजीलाल, भगवान सिंह पाल,टीकाराम पाल, प्रेमदास, विनोद राजपूत, डा. आरसी गोला,जय सिंह नागर,एड.देवी चरन बघेल, डा. देशराज सिंह, पुष्पेन्द्र छतारीवाल, मुनेश बघेल, हरी किशन कुशवाहा आदि उपस्थित थे। समारोह की सुव्यवस्था बनाने में महासभा कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार नागर की विशेष भूमिका रही।









