ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष ने टेंट व्यापारियों को दिया शोभायात्रा का आमंत्रण


हाथरस। जिला हाथरस टेंट, लाईट, कैटर्स, फूल, साउंड व्यापारी एसोसिशन के जिला कार्यालय राधा कृष्ण टेंट हाउस बागला कॉलेज रोड गांधी पार्क पर ब्राह्मण महासभा द्वारा 19 मार्च को निकलने जा रही श्री भगवान परशुराम जी महाराज की विशाल शोभायात्रा के अध्यक्ष पं. योगेंद्र शर्मा योगा पंडित द्वारा पटका पहना कर स्वागत सम्मान किया गया।
इस मौके पर ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष पं. योगेंद्र शर्मा योगा पंडित ने जिला हाथरस टेंट एसोशियेसन के प्रदेश मंत्री व जिलाध्यक्ष अवधेश पंडा, जिला संगठन मंत्री मुरारीलाल पचैरी, प्रदेश संगठन मंत्री व जिला कोषाध्यक्ष पं. शीलेंद्र कुमार शर्मा आदि पदाधिकारियों को दुपट्टा पहनाकर तथा भगवान श्री परशुराम जी महाराज की छवि की सुंदर तस्वीर दे कर सम्मान किया और 19 मार्च को निकलने वाली शोभायात्रा का आमंत्रण दिया।
सभी पदाधिकारियों ने अध्यक्ष को विश्वास दिलाया और मार्केट के विप्र समाज के बंधुओं से परिचय कराया और सहयोग राशि के साथ साथ विशाल शोभायात्रा में अधिक से अधिक ब्राह्मण बंधुओं को लेकर शामिल होने का भरोसा दिया।
मार्केट में मिलने वालों में शिवशंकर शर्मा, दामोदर शर्मा, राजीव उपाध्याय, सुनील शर्मा, शीलेंद्र कुमार शर्मा, मुरारीलाल पचैरी, हरिमोहन पाठक, अरुण भारद्वाज, प्रदीप मोहन पाठक, अवधेश पंडा आदि शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment