
हाथरस। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा द्वारा कर्मठ कार्यकर्ता नरेश दिवाकर का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने की तथा सफल संचालन डॉ. राधेश्याम रजक ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में सपा नेता रामनारायण काके ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने नरेश दिवाकर को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने पर कहा कि 2027 में होने वाला चुनाव युवाओं की शक्ति पर लड़ा जाएगा। कार्यक्रम में हेमंत कुमार गौड, गोविंद सिसोदिया, गौरीशंकर बघेल, रामकुमार गुप्ता पुजारी, राजाराम दिवाकर, छोटेलाल दिवाकर, पिंटू दिवाकर, अतुल सेंगर, पूरन सिंह कुशवाहा, सियाराम, पूर्व नगर अध्यक्ष जाकिर कुरैशी, ऋषिपाल बघेल, अकरम कुरैशी, अकील कुरैशी, अशोक गोला नगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी व बसपा छोड़कर विनोद कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, विशाल उपाध्याय, हेमंत कौशिक, अभिषेक माथुर आदि लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।









