
हाथरस। परमार्थ सेवा समिति द्वारा प्रतिदिन सुबह 12 बजे से साधु, संत, बेसहारा, दीन, दुखियों असहाय व भूखे, प्यासे लगभग 50 लोगों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था कराई जाती है। अन्न क्षेत्र बागला कॉलेज रोड गांधी पार्क में लगभग 35 वर्षों से लगातार सेवा चली आ रही है।
इस माह से गैस एजेंसियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं, लेकिन परमार्थ सेवा समिति की किताब पर बहुत समय से 6 सिलेंडर मिलते आ रहे थे और अब 10 मार्च को परमार्थ सेवा समिति को एजेंसी द्वारा बोल दिया गया है कि अब आगे पूरे मार्च महीने में एक भी सिलेंडर नहीं मिलेगा। अभी सेवा समिति को लगभग तीन से चार सिलेंडर की जरूरत है। यहां भूखे साधु, संत, बेसहारा, दीन दुखियों ,भूखे प्यासे लोगों की भोजन व्यवस्था कराने में आ रही समस्या का समाधान करना बहुत अति आवश्यक है। गैस एजेंसियों के उच्चाधिकारियों से परमार्थ सेवा समिति ने जनहित में परमार्थ सेवा समिति की समस्या का अति शीघ्र समाधान कराया जाने का अनुरोध किया है।









