विशाल स्थापना वार्षिकोत्सव कलःकई अनुष्ठानःमौजी बाबा के भजन व बी.भास बैंड़ मचाएंगे धूम

बाईपास स्थित श्री बांके बिहारीलाल जी महाराज मंदिर के पुनरूद्धार पर आयोजित

हाथरस। श्रीधाम वृंदावन के सांवरे सलौने के मंदिर श्री बांके बिहारी लाल जी महाराज लहरा रोड आगरा अलीगढ़ बाईपास मंदिर के पुनरुद्धार पर स्थापना वार्षिकोत्सव महोत्सव कल 8 मार्च रविवार को प्रातः 10 बजे से भारी धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है और इस मौके पर मंदिर प्रांगण में सुबह से ही कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे, जो कि देर रात तक चलेंगे। जबकि विशाल भजन संध्या एवं प्रसादी भी आयोजित होगी।


उक्त संबंध में जानकारी देते हुए प्रमुख समाजसेवी एवं श्री बांके बिहारी लाल जी महाराज मंदिर के प्रबंधक रवि चैहान भट्टा वालों द्वारा बताया गया है कि मंदिर के पुनरुद्धार पर स्थापना वार्षिकोत्सव महोत्सव कल 8 मार्च रविवार को प्रातः 10 बजे से कई कार्यक्रम आयोजित होंगें। महोत्सव के तहत भव्य फूल बंगला श्रृंगार, ठाकुर श्री बांके बिहारी लाल जी महाराज के अद्भुत श्रंगार दर्शन, अलौकिक 56 भोग दर्शन, प्रसादी आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे।
प्रमुख समाजसेवी/प्रदेश सचिव जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) रवि चैहान भट्ठा वालों ने बताया है कि इस मौके पर कल 8 मार्च को सांय 7 बजे से विशाल भजन संध्या भी आयोजित होगी। जिसमें श्रीधाम वृंदावन के प्रख्यात भजन गायक मौजी बाबा अपने भजनों से जहां धूम मचाएंगे। वही अपने संगीत के माध्यम से भक्तों को झूमने व नाचने पर मजबूर कर देने वाले म्यूजिशियन बी. भास बैंड द्वारा भी अपनी अद्भुत एवं अनोखी प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने समस्त धर्मप्रेमी जनता एवं सभी शुभचिंतकों व समर्थकों से अनुरोध किया है कि ठाकुर श्री बांके बिहारी लाल जी महाराज के मंदिर पुनरुद्धार पर आयोजित स्थापना महोत्सव के वार्षिक उत्सव में भारी संख्या में पहुंचकर दर्शन करें और पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment