तहसील सभागार में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एडीएम बसंत अग्रवाल और एसडीएम नीरज शर्मा ने संयुक्त रूप से इसकी अध्यक्षता की। समाधान दिवस में अफसरों ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। समाधान दिवस के दौरान कुल 17 शिकायतें दर्ज की गईं। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शनिवार को लगाए गये समाधान दिवस में आई शिकायतों में से निस्तारण होनेके बची शेष दस शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर न होकर धरातल पर होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित व्यक्ति को बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। इस अवसर पर तहसील प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।









