
सिकन्द्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव करमपुर में पुरानी रंजिश के चलते नामजदों ने घर में घुसकर दो महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला के पति ने कोतवाली में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव करमपुर निवासी रूप किशोर पुत्र प्रेम सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 3 मार्च की सुबह 10 बजे करीब उनकी पत्नी प्रेमलता व रामप्रकाश की पत्नी रीना घर में बैठकर कार्य कर रही थी तभी गांव के ही अमित, कन्हैया पुत्रगण रवेंद्र, कृष्ण पुत्र योगेंद्र ,यशपाल पुत्र सतेंद्र, देवेंद्र, सतेंद्र पुत्रगण प्रेमपाल, नरेश पुत्र सतेंद्र पाल पुरानी रंजिश के चलते हुए लाठी डंडों एवं फरसे से लैस होकर घर में घुस आए और गाली गलौज कर पत्नी प्रेम लता और रामप्रकाश की पत्नी रीना पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। घटना में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।









