नामजदों ने परिवार को पीटकर किया घायलः रिपोर्ट

sikandrarao kotwali

सिकन्द्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बिहारी में नामजदों ने एक परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला बिहारी निवासी मोहित पुत्र रनवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह गत 4 मार्च की सुबह 9 बजे करीब अपने पिता एवं दादी रेशमा देवी के साथ जा रहा था। इस दौरान गांव के ही सुधीर पुत्र नेपाल सिंह, ओमवीर, छविराम पुत्रगण विजयपाल सिंह, गोपाल पुत्र रक्षपाल सिंह ने रास्ते में रोकर सभी को बिना बात गाली गलौज कर मारपीट कर दी। जिससे पीड़ित, उसके पिता एवं दादी घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment