नामजद ने युवक के गले पर किया चाकू से प्रहारः घायल

sikandrarao kotwali

सिकन्द्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामपुर मानिकपुर में एक नामजद ने युवक के गले पर चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के भाई ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव श्यामपुर मानिकपुर निवासी अनुज कुमार पुत्र जयपाल सिंह पुंढीर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 5 मार्च की दोपहर 2 बजे उसके छोटे भाई सर्वेंद्र सिंह के गले पर गांव के रोहित पुत्र इंद्रपाल सिंह ने चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment