वरिष्ठ भाजपा नेता कप्तान सिंह ठेंनुआ की सुपुत्री कोइना के परिणय सूत्र समारोह पर देश की प्रमुख हस्तियों ने दिया आशीर्वाद

हाथरस भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चैधरी कप्तान सिंह ठेंनुआ की सुपुत्री के आयोजित परिणय सूत्र बंधन समारोह के अवसर पर जहां समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने शिरकत कर नव युगल जोड़ी को अपना आशीर्वाद दिया। वही पीएमओ कार्यालय, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्री एवं अन्य कई राज्यों के सांसद, विधायक एंव पूर्व मंत्रियों द्वारा फोन द्वारा वार्ता कर अपना आशीर्वाद दिया गया।
भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चैधरी कप्तान सिंह ठेंनुआ की सुपुत्री आयु. कोइना के परिणय सूत्र बंधन समारोह शहर के एक फार्म हाउस में आयोजित किया गया और परिणय सूत्र बंधन समारोह के अवसर पर जहां कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने शिरकत कर नवदंपति को अपना आशीर्वाद देकर मंगल कामनायें दी गई। वहीं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय, देश के गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष भुवन भूषण के अलावा देश के कई अन्य राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद, विधायकों आदि ने वरिष्ठ भाजपा नेता चैधरी कप्तान सिंह ठेंनुआ से फोन पर वार्ता कर दंपति को अपना आशीर्वाद प्रदान किया गया और उनके मंगलमय जीवन की कामना की।
समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सांसद अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय, विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, विधायक सिकंद्राराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, विधायक सादाबाद प्रदीप चैधरी गुड्डू, पूर्व विधायक हरिशंकर माहौर, पूर्व विधायक राजवीर पहलवान, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, गौरव आर्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह भैयाजी के अलावा पूरे मंडल भर के तमाम राजनेताओं द्वारा भी पहुंचकर नवयुवाकाल दंपति को अपना आशीर्वाद दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment