
हाथरस जे.टी.आर.आई. लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के आदेशानुसार एवं सचिव/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनु चैधरी के मार्गदर्शन में जनपद न्यायालय के समस्त कर्मचारियों के सतत सीखने हेतु वातावरण निर्मित किये जाने के उद्देश्य से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कक्ष में वरिष्ठ सहायक आशुतोष अग्रवाल एवं पेशकार राजकुमार द्वारा समस्त तृतीय श्रेणी कर्मचारीगण को सामान्य नियमावली (फौजदारी) एवं प्रोसेस एवं रजिस्टर के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रत्येक कर्मचारी को उक्त पुस्तक का गहनता से अध्यन करना चाहिये।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अद्यतन नियमों की भी जानकारी दी गयी तथा प्रोसेस जारी होने से वापसी तक के सभी नियमों के बारे में जानकारी दी गयी।यह भी बताया गया कि पत्रावलियों को नत्थी करना तथा रजिस्टरों में सभी कॉलमों को किस प्रकार भरना चाहिये।
इसके साथ-साथ कर्मचारियों को बताया गया कि समस्त कर्मचारीगण अपने-अपने न्यायालयों में पत्रावलियों की शामिलाता स्वयं करें तथा यह भी बताया गया कि समस्त तृतीय श्रेणी कर्मचारीगण गार्ड फाईल तैयार करते समय पत्रों को तिथि बार चस्पा कर उसकी विषय सूची बनायें। जिससे किसी भी पत्र को तलाशने में असुविधा उत्पन्न न हों। इसके अतिरिक्त अन्य बिन्दुओं पर जानकारी दी गयी। होली की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।









