रोडवेज ने मोपेड में मारी टक्कर, वृद्ध हुआ घायल

सिकंदराराऊ एटा रोड स्थित मुक्तिधाम के निकट शनिवार को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मोपेड में टक्कर मार दी। जिसके परिणाम स्वरूप मोपेड सवार एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल वृद्ध को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है। बताया जाता है कि कस्बा के मोहल्ला नौखेल कासगंज रोड निवासी 58 वर्षीय मुन्नालाल शनिवार की दोपहर को मोपेड पर सवार होकर एटा की ओर से आ रहे थे।जैसे ही शमशाम के निकट पहुंचे। तभी पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मुन्नालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मुन्नालाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पाकर घायल मुन्ना लाल के परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। घटना को अंजाम देकर भाग रही रोडवेज बस को पकड़ लिया। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment