चक्की पर गेहूं डालने को गया 14 वर्षीय किशोर हुआ लापत

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला पटरी निवासी एक 14 वर्षीय किशोर घर से गेहूं डालने को चक्की पर गया था। अचानक किशोर लापता हो गया । परिजनों ने किशोर को काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली में किशोर के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।
गांव नगला पटरी निवासी धीरेन्द्र कुमार पुत्र कुंवर पाल सिंह ने दर्ज कराई गुमशुदगी में कहा है कि उनका 14 वर्षीय पुत्र राजा गत 24 फरवरी की दोपहर 3 बजे घर से गेहूं लेकर क्षेत्र के गांव गंगापुर साईकिल पर सवार होकर चक्की पर आटा पिसवाने को गया था। किंतु किशोर चक्की पर भी नहीं पहुंचा। किशोर अचानक गायब हो गया। परिजनों द्वारा किशोर को नाते रिश्तेदारी आदि स्थानों पर काफी तलाश किया गया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा । किशोर के अचानक लापता होने से परिजन खासे परेशान हैं। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई है।









