सिकंदराराऊ में धूमधाम के साथ निकला रंगभरनी एकादशी मेला

(अनूप शर्मा )

सिकंदराराऊ । गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कस्बा में परंपरागत तरीके से शुक्रवार को रंगभरनी एकादशी के पावन पर्व पर धूमधाम के साथ रंगभरनी एकादशी मेला निकाला गया । मेले का शुभारंभ मोहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्री राधाकृष्ण मन्दिर से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर किया गया । मेले में दर्जनों झांकी श्रद्धालुओ के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। मेले में हुलियारो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मेले के दौरान उड़ रहे अमीर गुलाल एवं पुष्पों से कस्बा का वातावरण सराबोर हो गया। मेले में डीजे पर बज रहे होली के गीतों पर युवा थिरकते हुए नजर आए। मेले में आगे आगे माँ काली की झांकी करतब दिखाती हुई चल रही थी। ऊँटो पर सवार हुरियारे श्रद्धालुओ पर अमीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे।

वहीं मेला में भोले नाथ का स्वरूप भूत प्रेतों के साथ औघड़ नृत्य करते चल रहे थे । जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। मेला मोहल्ला बगिया बारहसैनी , ब्राह्मणपुरी ,पुरानी तहसील रोड , दमदमा , महल दरवाजा , गौसगंज , नौरंगाबाद, हुरमतगंज बड़ा बाजार , पुरानी सब्जी मंडी रोड , नयागंज बाजार , रोशनगंज , जी टी रोड आदि मार्गो से होता हुआ गुजरा। इस दौरान श्रद्धालुओ ने जगह- जगह मेले का पुष्प वर्षा कर जोशीला स्वागत किया। मेले में शामिल राधा कृष्ण के स्वरूप में सजे कलाकार नृत्य कर लोगो को अपनी ओर मोहित कर रहे थे। आज बिरज में होली है रे रसिया , रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे आदि गीत लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। कस्बा भ्रमण के बाद मेला का समापन मोहल्ला बारहसैनी स्थित श्री राधा कृष्ण मन्दिर पर पहुँचकर हुआ।

मेले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान उपजिलाधिकारी संजय कुमार, सीओ जे एन अस्थाना ,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा भारी पुलिस एवं पीएसी बल के साथ संभाले हुए थे। इस मौके पर गौरव वार्ष्णेय , विनय वार्ष्णेय , शुभम वार्ष्णेय , विशाल वार्ष्णेय , पंकज पचौरी ,प्रवीण कुमार वार्ष्णेय डोबी भाई ,मुकुल गुप्ता ,पंकज गुप्ता भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ,गिरीश मोहन गुप्ता , सूरज वार्ष्णेय , नीरज वैश्य,वैभव वार्ष्णेय,निधिश राज वार्ष्णेय, अखिल वार्ष्णेय,राजू वार्ष्णेय,बंटी वार्ष्णेय ,नीतीश वार्ष्णेय , देव वार्ष्णेय , सचिन वार्ष्णेय ,राजकुमार वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, विशाल दरगढ, अमितेश वार्ष्णेय , लकी शर्मा, मयंक उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment