दुकान पर खाना खा रहे युवक को पीटा, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला दमदपुरा में दुकान पर खाना खा रहे युवक को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मोहल्ला दमदपुरा निवासी ललित कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 23 फरवरी को समय करीब 9:30 बजे वह अपनी दुकान में बैठकर खाना खा रहा था । उस दौरान मोहल्ले में कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे । झगड़ा करते हुए लोग मेरी पत्नी को गाली गलौज करने लगे । जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट में मोनू, अमित, सुमित, विपिन पुत्रगण परशुराम ,विजयपाल, भारत, शिवराज को नामजद किया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment