शादी समारोह में गेस्टहाऊस के सामने से बाइक चोरी

कस्बा के एक गेस्ट हाऊस के सामने से एक युवक की बाइक को अज्ञा चोरों ने पार कर दिया। जिसकी शिकायत युवक के पिता ने कोतवाली में दर्ज कराई है।
सोमवार को कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अलीगढ़ जनपद के तालिसपुर कलां निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उनका पुत्र अनिल कुमार बाइस फरवरी को अपनी लाल रंग की बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल से सासनी स्थित केला देवी फार्म में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। जहां उसके पुत्र ने अनिल ने अपनी मोटरसाइकिल फार्म के ठीक सामने खड़ी कर दी, और समारोह में शामिल होने अंदर चला गया। देर रात करीब एक बजे जब वह वापस घर जाने के लिए बाहर आया, अपनी बाइक न पाकर उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। घटना के बाद मौके पर शादी समरोह में आए लोगों की भीड जुट गई। आसपास और लोगों से पूछताछ के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित के पिता ने घटना की शिकायत प्रभारी को लिखित शिकायत देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ कडी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रही है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment