समाजसेवी ने सिंघर्र में डेयरी पर बांटी पशुओं की मुफ्त दवा, उन्नत पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बांटी दवा किया भारी बोनस का वादा

गांव सिंघर्र में राधारानी डेयरी पर पशुपालकों और किसानों के हित में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करते हुए डेयरी संचालक युवा समाजसेवी हैप्पी ठाकुर ने उन्नत पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डेयरी से जुड़े सभी किसान भाइयों को पशुओं से संबंधित दवाइयां मुफ्त में वितरित कीं।
सोमवार को डेयरी संचालक ने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि डेयरी पर पशुपालकों की मेहनत का सम्मान किया जाता है। इसके तहत सभी किसानों को साल में दो बार उनकी कुल पेमेंट के अलावा अलग से बोनस दिया जाता है। डेयरी संचालक ने बताया कि जो किसान डेयरी पर अपनी मेहनत कर दूध लाते हैं उन्हें डयेरी संचालक की ओर से पशुओं के लिए खल आदि की बोरी प्रोत्साहन के रूप में दी जाती है। साथ ही किसानों की आर्थिक तरलता को ध्यान में रखते हुए समयानुसार एक माह में तीन बार भुगतान भी किया जाता है। जिससे उनको किसी आर्थिक परेशानी से न गुजरना पडे। की व्यवस्था की गई है। डेयरी संचालक ने बताया कि उसका उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके पशुओं को स्वस्थ रखना है। कार्यक्रम के दौरान पचास से अधिक किसानों को पशुओं के लिए विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए दवायें बितरित की गईं। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण और किसान मौजूद रहे।
sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment