हाथरस-14 फरवरी। राष्ट्रीय माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार महासभा जिला कमेटी की मीटिंग कैंप कार्यालय लोहट बाजार पर हुई। मीटिंग की अध्यक्षता सामूहिक विवाह समिति के मुख्य संयोजक राजकुमार कोठीवाल ने की तथा संचालन जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री बलवीर सिंह वर्मा ने किया।
मीटिंग में स्वर्णकार महासभा द्वारा विभिन्न प्रदेशों, नगरों में आयोजित किए जाने वाला निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह इस वर्ष 17 फरवरी को प्रेम गार्डन भरतपुर(राज.) में आयोजित होगा। उक्त निशुल्क विवाह समारोह में हाथरस क्षेत्र से जिन जोड़ों का का रजिस्ट्रेशन हुआ है, वह सभी जोडे विवाह स्थल पर सुबह 9.30 बजे तक पहुंचे एवं सभी समाजसेवी बंधुओ से भी अनुरोध किया है कि वह भी उक्त कार्यक्रम में पहुंचकर सहभागिता करें।
बैठक में प्रदेश महामंत्री किशनलाल लालो ,युवा जिलाध्यक्ष विक्रम वर्मा, नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा मेंडू, सुनील वर्मा हाफ बैल्ट, बांके बिहारी वर्मा, संजीव वर्मा, विशाल सोनी, हरिओम वर्मा, शैलेंद्र माथुर, दीपक वर्मा, मोहित वर्मा, सुरेंद्र सोनी, अनिल वर्मा, विकेश वर्मा आकाश वर्मा आदि स्वर्णकार बंधु उपस्थित थे।









