हर हर महादेव के जयघोषों से गुंजायमान हुई सड़कें

भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने को कांवड़ियों के जत्थे आए नजर

सिकन्द्राराऊ-14 फरवरी। महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक होने के चलते शिव भक्तों में आस्था का सैलाब उमड़ने लगा है। दूर दराज क्षेत्र के महादेव के भक्त महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने को गंगा घाटों से कांवड़ लेकर कस्बा से होकर गुजर रहे है। जिसके चलते कस्बा का वातावरण भक्तिमय हो गया है।
महाशिवरात्रि का पर्व कल रविवार को मनाया जाएगा। महादेव को जलाभिषेक करने को शिव भक्त आज गंगा घाटों को प्रस्थान करने में जुट गए। पर्व के नजदीक होने के चलते शिव भक्त गंगा घाटों से कांवड़ लेकर कस्बा से गुजर रहे है। कांवड़ लेकर चल रहे शिव भक्त हर हर महादेव, बम बम भोले, भोला तेरी बम बम के जयघोषों को लगाते हुए नजर आ रहे है। महादेव के जयघोषों से कस्बा का वातावरण गुंजायमान हो गया है। शिव भक्त पैरों में घुंघरू बांधकर कांवड़ लेकर चलते हुए शिव भक्ति में रमे हुए दिखाई दिए। सड़को पर घुंघरू व घण्टियों की आवाजें सुनाई दी ।भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने को शिवभक्तों की लंबी लम्बी टोली आज गंगा घाटों की ओर प्रस्थान करती हुई दिखाई दी। कावंडियो के लिए शिव भक्तो द्वारा बरेली एवं हाथरस मार्ग शिविर भी लगाए गए है । इन शिविरों में कावंडियो के लिए चिकित्सा, एंबुलेंस, जलपान आदि की समुचित व्यवस्था भी की गई है। पुलिस कावंडियो की सुरक्षा हेतु तैनात रही।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment