कोहरे ने किया जनजीवन अस्त-व्यस्त वाहनों का आवागमत बाधित


सासनी में सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य संपर्क मार्गों पर दृश्यता काफी कम हो गई। इसके चलते वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार की सुबह कोहरे का कहर इस प्रकार था कि वाहनों को अपनी हैडलाईट जलाकर काफी धीमी गति में चलना पड रहा था। वहीं कामकाज केा जाने वाले मजदूर वर्ग के लोग भी ठिठुरते हुए अपने गंतव्य को जाने में भारी कठिनाई महसूस कर रहे थे। हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। ठंड और कोहरे के कारण जहां कामकाजी लोगों को घर से निकलने में मुश्किल हुई। खासकर स्कूली बच्चों को सुबह-सुबह स्कूल जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले दो-तीन दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन सोमवार को घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। ठंड के कारण अधिकतर लोग देर से जागे और घरों में ही रहने को मजबूर हुए।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment