सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को कुत्ते काटने और सर्दी-खांसी के मरीजों की भीड लगी रही। दोपहर करीब सौ मरीजों को कुत्ते काटने के इंजेक्शन लगाए गए। तथा सर्दी खांसी बुखार आदि मरीजों को दवाऐं दी गईं।
सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मेडिकल ऑफिसर डॉ. शालिनी शर्मा ने बताया कि सर्दी के मौसम में कुत्ते अधिक आक्रामक हो जाते हैं। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से कुत्तों से बचकर रहने की अपील की। डॉ. शर्मा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में भी अधिक रही जिन्हें स्वास्थ्य जांचकर दवाएं दी गईं। इस दौरान डॉ. तेजवीर सिंह, डॉ. रुचिकमल, और डॉ. हितेश, आदि मौजूद रहे। वहीं डॉ. शालिनी शर्मा ने सर्दी के मौसम में लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और खूंखार कुत्तों से सावधानी बरतें।









