सहपऊ पुलिस ने चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा: तीन दबोचे

सहपऊ-31 जनवरी। कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला बिसी में घर का ताला तोडकर हुई चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल खुलासा करते हुए घटना करने वाले 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है व 1 बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लिया गया है और इनके कब्जे/निशादेही से चोरी की 3 अंगूठी, 1 मंगलसूत्र, 1 चैन गले की (पीली धातु) व 400 रुपये बरामद किये हैं।
पुलिस के मुताबिक कल 30 जनवरी को ओमप्रताप सिंह पुत्र सौदान सिंह निवासी ग्राम नगला बिसी द्वारा थाना पर सूचना दी कि 29 जनवरी को घर के सभी लोग गांव में ही भागवत सुनने गये थे। इसी दौरान अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोडकर अलमारी में रखे आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए हैं।उक्त घटना के सफल खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपर पुलिस रामानन्द कुशवाहा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी को घटना का सफल खुलासा कर चोरों की गिरफ्तारी व चोरी हुये माल की शतप्रतिशत बरामदगी के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम मे गठित टीमों के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त मात्र 24 घण्टे के अन्दर आज थाना द्वारा सराहनीय कार्य करते हुये ग्राम नगला बिसी में घर का ताला तोडकर हुई चोरी की घटना करने वाले 2 आरोपी को गढी रमजू सादाबाद रोड से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है तथा 1 बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों द्वारा पूछताछ के दौरान जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि उन्होंने 29 जनवरी को ग्राम नगला बिसी में अपने शौक-मौज पूरे करने के लिए घर का ताला तोडकर चोरी की घटना की थी। गिरफ्तार आरोपियों में प्रियांश कुमार पुत्र शीशपाल सिंह निवासी ग्राम रजावल थाना गोंडा अलीगढ़ व अजय कुमार पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी ग्राम नगला बिसी हैं तथा एक बाल अपचारी शामिल है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी मयंक चौधरी मय टीम थाना सहपऊ शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment