
हाथरस- 31 जनवरी। भाजपा उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को राजनीतिक रूप से प्रभावी बनाने के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी। बीएलए 1,बीएलए 2 और बूथ प्रवासी की संयुक्त टीम बनाई गई है, जो हर घर तक पहुंचेगी। इसका उद्देश्य संगठन के बूथ नेटवर्क को मजबूत करना है।। इसी श्रृंखला में आज पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा सुरजोबाई, चक्रधारी व लाल डिग्गी बूथों पर गए, जहां बीएलओ से वार्ता की और नए वोट बढ़ाने पर जोर दिया। इस बीच पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने नए वोटर से भी वार्ता की। अपने बूथ को सशक्त बनाने हेतु पूर्व पालिका अध्यक्ष पं.आशीष शर्मा ने किला गेट,लाल डिग्गी और सीयल क्षेत्र में घर-घर जाकर नए वोटर का फॉर्म 6 भरवा कर नए वोट बनाये। नये वोटर में काफी उत्साह देखने को मिला।।
पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने बताया कि आज एक विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण शिविर लगाया गया, जिसमें सभी बीएलओ, बीएलए एवं बूथ प्रवासी मौजूद थे। इस पुनरीक्षण शिविर में जहां एक ओर नए वोटर बनाये गये, वही पुराने वोटरों की समस्याओं का भी निदान किया गया।
पूर्व पालिका अध्यक्ष पं.आशीष शर्मा ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि जिन नये वोटरों ने अभी तक अपना वोट नहीं बनवाया है, वह अतिशीघ्र अपना वोट बनवा लें, जिससे आगामी चुनावों में वह भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें ।









