
हाथरस- 31 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने ई.वी.एम./वी.वी.पैट वेयरहाउस के मासिक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
ई.वी.एम./वी.वी.पैट वेयरहाउस के मासिक निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे, सशस्त्र बलो की तैनाती, अग्निशमन उपकरणों आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे संचालित पाये गये। निरीक्षणोपरांत भ्रमण पंजिका पर हस्ताक्षर किये।









