
हाथरस-31 जनवरी। उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोशियेसन की कार्यकारिणी सभा का आयोजन तनुश्री बैंक्विट व फार्म हाउस में आयोजित किया गया। जिसमें टेंट, लाइट व्यापारियों को समस्याओं पर मंथन किया गया।
उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा गुरूजी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार से व्यापार में आ रही कठिनाइयों को दूर करने की मांग की गई। प्रांतीय अध्यक्ष अशोक चावला के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने बाल विवाह नहीं करने की शपथ ली और सभी बैंक्विट हॉल, फार्म हाउस व टेंट व्यापारियों ने बाल विवाह का कोई काम न करने का निर्णय लिया।। सभा में हाथरस से जाने वाले व्यापारी बन्धुओं में जिला महामंत्री भूपेंद्र दयाल शर्मा, कोषाध्यक्ष गंगाशरण सैनी, उपाध्यक्ष बालकिशन शर्मा बालो गुरु, महामंत्री ब्रजमोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष किशन शाह, राकेश सक्सेना, काके बाबू, साबिर अली, लालाराम, आरके सिंह आदि ने भाग लिया।









