
हाथरस-31 जनवरी । सनातनी हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन कल 1 फरवरी को शहर के कामरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित पुष्पांजलि गेस्ट हाउस पर होगा । जिसमे भारी संख्या में हिन्दू समाज के लोग जुटेंगे।।
समिति के अध्यक्ष मुकेश दीक्षित भट्टा वालों ने ने बताया है कि सम्मेलन का उद्देश्य भारत राष्ट्र के लोगों में एकता का भाव जागृत कर उन्हें राष्ट्र भक्त बनाना है। जब तक सम्पूर्ण राष्ट्र के लोग अपने अपने कर्तव्य पथ पर चलकर आगे नहीं बढ़ेंगे राष्ट्र उन्नति नहीं करेगा। सम्मेलन में मुख्य वक्ता प्रखर सनातनी वक्ता इंद्रहास चौहान, विख्यात भागवताचार्य पार्वती बल्लभ जी महाराज , प्रोफेसर डॉ. अर्चना प्रिय आर्य ,वृंदावन धाम के प्रसिद्ध संत कृष्ण चंडी महाराज आदि अपनी ओजस्वी वाणी से कृतार्थ करेंगे।









