रास्ता खराब होने पर छात्र-छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन

हाथरस- 26 जनवरी। शहर के आगरा रोड स्थित सरस्वती महाविद्यालय को जाने वाला रास्ता निर्माण को लेकर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया और रास्ता निर्माण की मांग की गई है।

शहर के आगरा रोड स्थित सरस्वती महाविद्यालय में अध्ययन के लिए आने व जाने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेज का रास्ता बेहद गंदा एवं खराब होने के चलते उन्हें वहां से मजबूरन गुजरना पड़ता है और देखा जाए तो एक तरीके से रास्ता बंद सा हो गया है। जान जोखिम में डालकर छात्र-छात्राएं कॉलेज जाने को मजबूर हैं तथा रास्ते का निर्माण न होने के कारण छात्र-छात्राएं पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं। नाले का निर्माण कार्य न होने पर गुस्साए छात्र छात्राओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन एवं पालिका प्रशासन से रास्ता का निर्माण कराया जाने की मांग की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment