सरस्वती महाविद्यालय में नई लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन

हाथरस-26 जनवरी। सरस्वती महाविद्यालय परिसर में नव-निर्मित एवं सुसज्जित आधुनिक पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन किया गया है। कालेज में बसंत पंचमी के अवसर पर कॉलेज सचिव राजेंद्र कुमार अग्रवाल व प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित द्वारा फीता काटकर नई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। साथ ही पुस्तकालय का भी उद्घाटन विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया गया।

इस मौके पर कॉलेज प्रांगण में हवन व सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पुस्तकालय को विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया गया है। जिसमें पाठ्य-पुस्तकें, संदर्भ ग्रंथ, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सामिग्री एवं सामान्य ज्ञान की पुस्तकें शामिल हैं। कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कई लाख रुपये की लागत से लाइब्रेरी हॉल स्थापित किया गया है।। उद्घाटन समारोह में दौरान विद्यालय पदाधिकारी अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, सचिव राजेंद्र कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश बंसल, उप मंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुशील, जितेंद्र अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित एंव समस्त शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment