कॉलेज अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण: छात्रों ने दी प्रस्तुतियां

हाथरस- 26 जनवरी। सरस्वती महाविद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कॉलेज सचिव राजेंद्र कुमार अग्रवाल व अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने ध्वजारोहण के साथ किया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया।। इस अवसर कॉलेज प्राचार्य डॉ.मृदुल दीक्षित के साथ कॉलेज समिति पदाधिकारी भी उपस्थित थे। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। कॉलेज सचिव राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि संविधान समानता, न्याय, स्वतंत्रता और भाईचारे का मार्गदर्शन देता है। उन्होंने आगे कहा कि आज का युवा देश के भविष्य की नींव है और उसे शिक्षा, नैतिक मूल्य तथा सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत किया और गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण और जय हिंद के उद्घोष के साथ हुआ।

कार्यक्रम में उमाशंकर गुप्ता, मनीष अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, डॉ. मृदुल दीक्षित, डॉ. स्वतेंद्र सिंह, डॉ. आनंद चक्रवर्ती, डॉ. गायत्री कुमारी, डॉ. गोपेश सिंह, राकेश बाबू, आलोक कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. देव प्रकाश यादव, शैक्षणिक कर्मचारी व एनसीसी कैडिट्स सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद थे।









