अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत: कोहराम

हसायन-19 जनवरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहे एक किशोर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में भारी कोहराम मच गया है।। बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरधरपुर निवासी करीब 15 वर्षीय अमित पुत्र रमेश बचपन से ही अपने बहनोई कल्याण सिंह के घर गिरधरपुर में रहता था।उक्त हादसा कल देर शाम उस समय हुआ जब अमित गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पहले सिकंद्राराऊ के एक निजी क्लिनिक ले गए और बाद में उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।।
किशोर अमित के शव को परिजन वापस गांव ले आए और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आज शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।मृतक अमित कक्षा तीन का छात्र था और मूलरूप से कन्नौज का निवासी था। उसके बहनोई कल्याण सिंह सूरत में काम करते हैं। घटना से मृतक के परिजनों में भारी कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment