रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव: सनसनी

हाथरस-19 जनवरी। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के सिकंद्राराऊ रोड पर पुलिस लाइन के पास आज पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर एक 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद परिवार में भारी कोहराम मच गया है।। बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मेन्डू रोड पर आज पुलिस लाइन के सामने मिले शव की पहचान नगला अलगर्जी निवासी 21 वर्षीय अंकित पुत्र आनंद के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है।पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। मृतक अंकित फरीदाबाद में प्राइवेट जॉब करता था और पिछले एक महीने से हाथरस आया हुआ था।परिजनों के अनुसार, अंकित की कल देर शाम घर में कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वह घर से चला गया था। मृतक अविवाहित था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment