मामूली कहासुनी में भाई बना भाई का दुश्मन: मारपीट

झगडे में भाई ने किया भाई घायल

सासनी-15 जनवरी। गांव वीरनगर में दो सगे भाइयों के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। इस विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल भाई ने तुरंत कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई और आरोपी भाई के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की और घायल युवक को उपचार व चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा घायल का मेडिकल परीक्षण कर उपचार शुरू कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment