
सिकन्द्राराऊ- 15 जनवरी। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला बरी पट्टी देवरी में नामजदो ने घर में घुसकर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।।
गांव नगला बरी पट्टी देवरी निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र सूरज सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि वह गत 2 जनवरी की शाम चार बजे करीब अपने घर था। तभी गांव के ही खजान सिंह, शिवकुमार पुत्रगण राजपाल सिंह, दरवेश पुत्र सुरेंद्र सिंह , शिवम् कुमार पुत्र खजान सिंह गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए । पीड़ित ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं सरियों से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहुलुहान हो गया । पीड़ित द्वारा शोरगुल करने पर लोगो को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









