शादी समारोह में कन्या व वर पक्ष में हुई मारपीट:मची अफरा तफरी

सिकन्द्राराऊ- 15 जनवरी। कस्बा के मौहल्ला सराय उम्दा बेगम स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार की रात्रि को शादी समारोह के दौरान कन्या व वर पक्ष के लोगों के मध्य विवाद हो गया। विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया और मारपीट के रूप में बदल गया । दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई । जिससे शादी समारोह में हड़कंप मच गया । लोग इधर-उधर भागने लगे । मौके पर पहुंचे कुछ संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया।।
बताया जाता है कस्बा के मौहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी दो सगी बहनों की बारात बुधवार की रात्रि को कस्बा पुरदिलनगर से आई थी । शादी समारोह का कार्यक्रम कस्बा के मौहल्ला सराय उम्दा बेगम स्थित मुस्कान गेस्ट हाउस में चल रहा था। कन्या पक्ष द्वारा बारातियों का स्वागत सत्कार जोर-शोर से किया गया। रात्रि को शादी की रस्में निभाई जा रही थी । इस दौरान कन्या एवं वर पक्ष के लोग किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए । पहले दोनों पक्षों के मध्य जमकर मुंहवाद हुआ और देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया । दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी और कुर्सी एवं प्लेट फिकने लगी । जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई ।लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ संभ्रांत लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया । तब कहीं जाकर शादी की रस्में पूर्ण की गई । गुरुवार को कस्बा में लोगो के बीच मामले की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment