भोजगढी में जरूरतमंदों की मदद के लिए जुटे समाजसेवी मकर संक्रांति पर किया 7वीं बार कंबल वितरण समारोह


सासनी-15 जनवरी।तहसील क्षेत्र के गांव भोजगढ़ी में मकर संक्रांति के अवसर स्वर्गीय रामदेवी कुशवाहा एवं स्वर्गीय बेनीराम सिंह कुशवाहा की पुण्य स्मृति में सातवें विशाल कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दो सौ इक्यावन लोगों को कंबलों का वितरण किया गया।। कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेम रघु मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. पी.पी. सिंह कुशवाहा और नगर पंचायत पुरदिलनगर के चेयरमैन हर्षकांत कुशवाहा व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोशन सिंह कुशवाहा द्वारा की गई।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने शिरकत की। समाजसेवी और मीडिया प्रभारी भूदेव सिंह कुशवाहा के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंद और असहाय लोगों को कड़कड़ाती ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबलों का वितरण किया गया।। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और समाज के सक्षम लोगों को समय-समय पर इस प्रकार के सेवा कार्यों में आगे आना चाहिए। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों के रूप में मेघ सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, भीष्मपाल सिंह कुशवाहा, वीर बहादुर सिंह और समाजसेवी पप्पू सिंह कुशवाहा सहित अनेक प्रमुख व्यक्ति मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment