
सिकन्द्राराऊ- 15 जनवरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया । किशोरी के पिता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।। गांव निवासी किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 12 जनवरी की सुबह 6 बजे करीब उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। तभी उसे गांव का निवासी दामोदर पुत्र गंगा शाह उसकी पुत्री को अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।









