हाईवे किनारे मिला युवक का शव: सनसनी

सासनी-15 जनवरी। कोतवाली क्षेत्र के आगरा–अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब हनुमान चौकी से आगे सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। शव दिखाई देने के बाद आसपास के क्षेत्र के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।। कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ हाईवे पर हनुमान चौकी के निकट अज्ञात युवक के शव की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट या मारपीट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, जिससे मौत के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।पुलिस ने मौके पर काफी देर तक शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को एम्बुलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम गृह भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सकेगा।फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि युवक कौन था, वह वहॉ पर कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment