
हाथरस- 14 जनवरी। श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के प्रकाशोत्सव पर हर साल की भांति इस वर्ष भी श्री गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा अलीगढ़ रोड़ पर से बड़ी धूमधाम के साथ विशाल नगर संकीर्तन का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए जब समापन पर परमार्थ सेवा समिति की तरफ स्थित बागला कॉलेज रोड अन्न क्षेत्र गांधी पार्क आया तो परमार्थ सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक गरमा गर्म चाय का स्टाल लगाया और संकीर्तन अनुयायियों और कलाकारो पर पुष्प वर्षा करते हुए सभी का उत्साह वर्धन किया तथा प्रसादी के रूप में सभी गरमा गर्म चाय वितरण की और श्री गुरु द्वारा कमेटी के सभी पदाधिकारियों पर परमार्थ सेवा समिति के सभी सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर व पुष्पहार पहना कर स्वागत सम्मान किया।। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए श्री गुरुद्वारा कमेटी के प्रेसीडेंट तजवंत कालरा का परमार्थ सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों को दुपट्टा पहना कर सम्मान किया।।इस मौके पर रमेश चन्द गुप्ता,शीलेंद्र कुमार शर्मा टेंट वाले,परसोत्तम दास खंडेवाल,मुरारीलाल पचौरी,संजीव आंधीवाल,राजीव कौशिक,महीपाल सिंह, बालकिशन,रामजीलाल कुशवाहा, रामनरायण यादव आदि मौजूद थे।









