
हाथरस- 14 जनवरी। सनातन सेवार्थ फाउंडेशन संस्था द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला क्षय रोग केंद्र में पोषण किट देकर 15 मरीजों को गोद लिया गया है।। इस दौरान 15 मरीजों को पूरे महीने का पोषाहार प्रदान किया गया। जिसमें भुना चना, मूंगफली, सोयाबीन वरी, गुड़, तिल की गजक,दाल, प्रोटीन पाउडर दिए गए। संस्था अध्यक्ष ने मरीजों व उनके साथ आये परिजनों से कहा कि इसी तरह का पौष्टिक आहार वह अपने मरीज को खिलाएं, जिससे कि वह जल्दी से जल्दी ठीक हो सके।
सनातन सेवार्थ फाउंडेशन एनजीओ की अध्यक्ष ने आगे भी इस तरह के समाज सेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।। इस मौके पर डॉ रितु गुप्ता उप जिला क्षय रोग अधिकारी जिला क्षय रोग केंद्र ने समस्त रोगियों को अवगत कराया कि दो सप्ताह से खांसी, बलगम, हल्का बुखार, छाती मे दर्द, सांस फूलना, वजन कम होना, भूख न लगना, गले पर गांठो का होना जैसे लक्षणों के विषय मे विस्तार से समझाया गया। संस्था की अध्यक्ष ने कहा कि आगे भी कभी संस्था की मदद की जरूरत हो तो वह निःसंकोच संपर्क कर सकते हैं।आज के समाजसेवा के कार्य को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह एवं सचिव अनुज सेंगर की अग्रणी भूमिका रही ।









